फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The protest was postponed on the assurance of CMO

Pilibhit News: सीएमओ के आश्वासन पर धरना टला

Sun, 22 Jun 2025 09:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
The protest was postponed on the assurance of CMO
खदा‌निया बाबा देव स्थल पर मौजूद साधु-संत। संवाद - फोटो : खदा‌निया बाबा देव स्थल पर मौजूद साधु-संत। संवाद
बिलसंडा। नगर के खंदनिया बाबा देवस्थल के पुजारी के साथ अभद्रता के मामले से नाराज साधु समाज के लोगों ने धरने की चेतावनी दी लेकिन सीएमओ से मिले आश्वासन के बाद उन्होंने इसे दो दिन के लिए टाल दिया।
विज्ञापन


खंदनिया बाबा देवस्थल के पुजारी अरुण शुक्ला चार धाम की यात्रा कर वापस आए थे। शनिवार की सुबह अचानक उनको सांस लेने में परेशानी होने लगी। इस पर वह उपचार के लिए सीएचसी पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद सीएचसी अधीक्षक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस पर पुजारी खिन्न हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने अधीक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इधर साधु समाज को जानकारी मिलने पर रविवार को तड़के महंत सत्यगिरि महाराज की अगुवाई में कई साधु-संत और बजरंग दल के कार्यकर्ता खंदनिया बाबा देवस्थल पर एकत्र हो गए और पूरे घटनाक्रम की घोर निंदा कर सीएचसी पर धरने की चेतावनी दी। इसके साथ ही अधीक्षक के स्थानांतरण की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी अरुण शुक्ला ने सीएमओ को फोन पर पूरा घटनाक्रम बताया। इस पर सीएमओ ने दो दिन का समय मांगा। पुजारी अरुण शुक्ला ने बताया कि सीएमओ के आश्वासन पर धरना टाल दिया है अगर दो दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो सभी सीएचसी पर धरना देंगे। इस दौरान सत्यगिरि महाराज, नवनीत मिश्रा, विकास शर्मा, वीरेंद्रपुरी, रघुनाथपुरी, जितेंद्र दास, नक्षत्र दास, शंकर गिरि, शशांक पांडेय समेत कई साधु-संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed