{"_id":"6a3ed79be86e9659d90f2131","slug":"the-procession-of-tazias-took-place-amidst-the-chants-of-ya-hussain-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-162764-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: या हुसैन की सदाओं के बीच निकले ताजियों के जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: या हुसैन की सदाओं के बीच निकले ताजियों के जुलूस
विज्ञापन
शहर में निकलता ताजियों का जुलूस में शामिल लोग। संवाद
पीलीभीत। मुहर्रम पर शुक्रवार को जिलेभर में रंजो-गम और अकीदत के माहौल के बीच ताजियों के जुलूस निकाले गए। या हुसैन की सदाओं से माहौल गूंज उठा। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों अकीदतमंद जुलूसों में शामिल हुए। विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए ताजियों को देर शाम कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
पूरे दिन पुलिस और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहा। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जुमे की नमाज के कारण शहर में ताजियों का मुख्य जुलूस नमाज के बाद शुरू हुआ। बेलों वाले चौराहे से निकले जुलूस में चंदोई का ताजिया भी शामिल हुआ। इसके बाद जुलूस कमल्ले चौराहा, चौक बाजार, जेपी रोड, बरेली गेट, लकड़ी मंडी, रोडवेज बस स्टेशन और ईदगाह मार्ग से होते हुए कर्बला पहुंचा, जहां पूरे एहतराम के साथ ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
शहर के इस मुख्य जुलूस में छोटे-बड़े 50 से अधिक ताजिए शामिल रहे। रास्ते में अनेक स्थानों पर लंगर और शरबत का वितरण किया गया। ताजियों की आकर्षक सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा गौहनिया, चिड़ियादाह और आसपास के गांवों के ताजियों का जुलूस टनकपुर हाईवे स्थित गौहनिया चौराहे से छतरी चौराहा और नौगवां क्रॉसिंग होते हुए कर्बला पहुंचा। नौगवां पकड़िया सहित अन्य गांवों के ताजिए भी विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचे, जहां उन्हें अकीदत के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस के दौरान चप्पे-चप्पे में पुलिस बल मौजूद रहा। संवाद