फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The problem of diarrhea in children increased due to increasing heat

Pilibhit News: गर्मी बढ़ने से बच्चों में डायरिया की बढ़ी समस्या

Fri, 09 May 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 09 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The problem of diarrhea in children increased due to increasing heat
पीलीभीत। बढ़ता तापमान बच्चों को परेशान कर रहा है। बच्चों में उल्टी बुखार व दस्त की समस्या बढ़ी है। नवजात भी बीमारियों की चपेट में आ रहे है। इसके चलते रोजाना जिला महिला अस्पताल में 200 से अधिक बच्चों की ओपीडी हो रही है। इनमें से 80 फीसदी बच्चों में डायरिया की समस्या मिल रही है। बृहस्पतिवार को भी ओपीडी में दिनभर भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव होने से इसका सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। इससे बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों में आए दिन डायरिया, टायफाइड, लीवर फंक्शन, इंफेक्शन, वायरल फीवर व पेट से जुड़ी सर्वाधिक समस्याएं बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला महिला अस्पताल में सुबह से अभिभावक विभिन्न समस्याओं से परेशान बच्चों को लेकर पहुंचने लगे।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे तक जिला महिला अस्पताल में 200 से अधिक बच्चों की ओपीडी रही। इसमें दस्त, पेट इंफेक्शन व डायरिया के 80 प्रतिशत सर्वाधिक मरीज शामिल रहे। बाल रोग विभागाध्यक्ष चिकित्सक डॉ. सुमित सचान ने बताया कि गर्मी में बच्चों में पानी की कमी हो जाती है। इससे डायरिया, दस्त व पाचन तंत्र की समस्या बन जाती है। ऐसे में अभिभावकों को ओआरएस घोल बनाकर नियमित पिलाने के साथ संक्रमित वायरस से बचाने के लिए नियमित रूप से नहलाकर साफ कपड़े पहनाना पर जोर देना चाहिए। खाने में दही, मट्ठा व ज्यादातर तरल पदार्थ देने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वार्ड में भर्ती 10 बच्चे, चल रहा उपचार
- चिकित्सक के अनुसार बच्चों को देखने के बाद जरूरी परामर्श देने के साथ दवाएं लिखी जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर खून की जांचे भी कराई जा रही है। सामान्य स्थिति से बाहर लक्षण मिलने पर बच्चों को वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वर्तमान में अस्पताल के बच्चा वार्ड में करीब दस बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed