फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The prize crook opened fire on the police, arrested

इनामी बदमाश ने पुलिस पर किया फायर, गिरफ्तार

Sat, 18 Dec 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
The prize crook opened fire on the police, arrested
पूरनपुर के थाना कोतवाली पुलिस ने पकड़ा 25000 हजार का इनामी बदमाश जोधा सिंह - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। बैंक मित्र से 2.55 लाख रुपये लूटने और उसके पिता को गोली मारकर घायल करने के बाद फरार मास्टर माइंड 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी ने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने फायरिंग कर दिया। बचाव करते हुए उसे तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़ा ताल्लुके महाराजपुर निवासी धर्मेंद्र यादव अपने पिता बुद्धराम के साथ बाइक से 16 अगस्त को घर जा रहे थे। गांव मुझा से करीब ढाई किलोमीटर आगे पीछे से पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा के बल पर फायरिंग कर नकदी रखा थैला लूट लिया। विरोध पर बदमाशों ने धर्मेंद्र के पिता बुद्धराम को घायल कर दिया था। थैला में 2.55 लाख रुपये थे। पुलिस ने तीन सितंबर को असम हाईवे पर रोडवेज बस स्टैंड के पास से पंजाब के जिला रोपण थाना नूरपुर बेदी के कलावा निवासी राजा और पंजाब के ही जिला संगरुर थाना लाहरा गागी की फर्नीचर मार्केट निवासी कृष्णा को गिरफ्तार कर दोनों से 70 हजार रुपये बरामद किए थे। उनकी निशानदेही पर अन्य बदमाश भी गिरफ्तार किए गए थे। एसएसआई आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने गांव उदयकरनपुर निवासी जोधा सिंह के शामिल होना बताकर उसके बुलाए पर आने और घटना के मास्टर माइंड होने की जानकारी दी थी। बताया कि जोधा सिंह की तलाश के बाद गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार सुबह 5:30 बजे जोधा सिंह के असम हाईवे पर होने की सूचना पर घेराबंदी की गई। तब उसने पुलिस पर जानलेवा हमला कर फायर किया। बचाव करते हुए जोधा सिंह को तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed