फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The power generation project on hold

ठंडे बस्ते में गया बिजली उत्पादन प्रोजेक्ट

Fri, 20 Jan 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 20 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बाइफरकेशन क्षेत्र में पानी से बिजली तैयार करने की कवायद सपा सरकार के कार्यकाल में भी पूरी नहीं हो सकी। इस प्रोजेक्ट के लिए विद्युत विभाग ने पावर हाउस बनाने के लिए स्थान का चयन भी कर लिया था लेकिन सिंचाई विभाग की उदासीनता के चलते यह प्रोजेक्ट कागजों में ही सिमट कर रह गया।
विज्ञापन

यह था बिजली उत्पादन का प्रोजेक्ट 
बिजली उत्पादन को लेकर बिजली विभाग के आला अफसरों ने प्रोजेक्ट तैयार किए थे, उसमें एक माधोटांडा रजवाहा के निकट हरदोई ब्रांच पर जबकि दूसरा प्रोजेक्ट चित्तरपुर के निकट और तीसरा प्रोजेक्ट डूडा पुल के निकट बनाया गया। ऐसे में इस पूरी नहर पर तीन बिजली उत्पादन इकाई बनाने की योजना थी।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग खींचता रहा हाथ
बिजली प्रोजेक्ट को लेकर सिंचाई विभाग शुरू से ही अपने हाथ खींचता रहा है। शुरुआती दौर में सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना था कि नहर पर हर जगह बाईपास चैनल बनाना मुश्किल होगा। पानी की डिमांड न होने पर नहर को बंद भी करना पड़ता है। बिजली उत्पादन के लिए यदि पानी लगातार दिया गया तो यह पानी कहां जाएगा। इसके अलावा शारदा सागर डैम के हेड से निकलने वाली सबसीडरी ब्रांच, जिस पर डेढ़ मेगावाट बिजली उत्पादन का प्रोजेक्ट बनाया गया था। इस नहर का हेड पर फाटक खराब होने की बात कही गई थी। माना जा रहा था कि यदि बजट का रोड़ा नहीं आया तो सपा सरकार के इसी कार्यकाल मेें प्रदेश को भी पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की तरह बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुई थी बिजली उत्पादन की कवायद
हरदोई ब्रांच नहर पर करीब चार दशक पहले माधोटांडा रजवाहा के निकट बिजली बनाने की कवायद शुरू हुई थी। उस दौरान बिजली घर, बाईपास चैनल बनाने समेत सभी औपचारिकताएं भी बिजली विभाग ने पूरी कर ली थी, लेकिन सिंचाई विभाग से वहां भी अंतिम समय में एनओसी नहीं मिलने की वजह से मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed