फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The post mortem report did not reveal the secret of the salesman's death.

Pilibhit News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं खुला सेल्समैन की मौत का राज

Sun, 12 May 2024 03:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
The post mortem report did not reveal the secret of the salesman's death.
पूरनपुर। शराब की दुकान के सेल्समैन की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं खुल सका। पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर लिया। इस मामले में सेल्समैन की पत्नी की तहरीर पर कैशियर के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव पिपरिया दुलई निवासी रामप्रकाश शर्मा गांव की शराब की दुकान पर सेल्समैन था। रामप्रकाश की पत्नी सीमा का आरोप है कि उसके पति को शराब की दुकान नंबर एक के कैशियर जमुना प्रसाद ने छह महीने से मानदेय नहीं दिया था। उल्टा पति से 63 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

आरोप है कि कैशियर ने सात मई को भी रुपये देने के लिए पति पर दबाव बनाया। बृहस्पतिवार को फिर फोन पर प्रताडि़त किया। आरोप है कि प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर सेल्समैन ने विषाक्त पदार्थ खाकर नौ मई को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रामप्रकाश के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का राज नहीं खुल सका है। विसरा सुरक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि सीमा की ओर से कैशियर जमुना प्रसाद के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed