फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The post mortem report did not reveal the secret of the girl's death, there was no identification either.

Pilibhit News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं खुला युवती की मौत का राज, शिनाख्त भी नहीं

Mon, 22 Apr 2024 06:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
The post mortem report did not reveal the secret of the girl's death, there was no identification either.
नहर में मिले शव का मामला, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर में 19 अप्रैल को मिले युवती के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस ने युवती की शिनाख्त को आसपास के थानों से संपर्क साधना शुरू किया है।

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव मटेहना के समीप शुक्रवार की दोपहर हरदोई ब्रांच नहर में एक युवती का शव मिला था। सूचना पर इंस्पेक्टर घुंघचाई धर्मेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिनाख्त के लिए युवती का शव 72 घंटे मोर्चरी में रखा रहा। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर घुंघचाई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि युवती के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसकी मौत का राज नहीं खुल सका। विसरा शीघ्र ही प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बताया कि नहर में मिला शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा था। महिला का रंग गोरा, कद पांच फुट चार इंच, उम्र करीब 30 से 35 के बीच थी। युवती के सिर पर बाल भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed