फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The pontoon bridge has not been built, people are queuing up to cross the river by boat

Pilibhit News: पैंटून पुल बना नहीं, नाव से नदी पार करने के लिए लग रही कतार

Tue, 12 Nov 2024 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 12 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
The pontoon bridge has not been built, people are queuing up to cross the river by boat
पूरनपुर। शारदा नदी पर 15 अक्तूबर तक बन जाने वाला पैंटून पुल अब तक नहीं बन सका है। नाव से नदी पार करने के लिए लोगों को लाइन में लगकर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के शारदा पार गांवों में आने-जाने के लिए शारदा नदी पर हर साल पैंटून पुल बनाया जाता है। बाढ़ की आशंका पर पुल 15 जून को हटाने और नदी में पानी कम होने पर 15 अक्तूबर को पुल से आवागमन शुरू करना निर्धारित है। पिछले दो सालों से निर्धारित समय पर पुल हटा तो लिया जा रहा है, लेकिन तैयार नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

पिछले साल एक जनवरी को पुल से आवागमन शुरू हुआ था। इस बार भी निर्धारित तिथि पर पुल नहीं बनाया जा सका। हालांकि लोक निर्माण विभाग की ओर से नावों का संचालन कराया जा रहा है। नाव से नदी न पार करने वाले लोगों को अब भी शारदा पार के क्षेत्र में आवागमन के लिए 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नावों से लोगों को नदी पार करा रहा विभाग
नाव से लोगों को शारदा नदी पार कराने के लिए तीन नाव विभाग की ओर से चलाई जा रही हैं। नदी की तीन धारों में एक धार पर पैंटून पुल बन चुका है। दो धारों पर पैंटून पुल न बनने से चौड़ी धार में दो और कम चौड़ी धार में एक नाव चलाई जा रही है। नदी पार करीब सवा लाख आबादी रहती है। 16 ग्राम पंचायतों के लोगों का तहसील मुख्यालय आवागमन होता है।
नदी पार करने में लगता है समय
नाव की क्षमता एक बार में 12 बाइकोंं को ले जाने की है। मगर बाइकों के साथ लोग भी नाव से नदी पार करते है। ऐसे में एक बार में नौ से दस बाइकों को नदी पार कराना पड़ता है। सवारों को बैठाने के बाद चौड़ी धार पार कर नाव को नदी के दूसरे किनारे तक ले जाने और वहां इन्हें उतारने के बाद अन्य लोगों को बैठाकर इस ओर आने में करीब एक घंटा लगता है। इस वजह से लोगों में आक्रोश है।




वर्जन
नदी की तीन धारों में एक धार पर पैंटून पुल बनाया जा चुका है। दो अन्य धारों पर भी पैंटून पुल बनाने का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। नदी का जलस्तर कम होने और चौड़ाई कम होते ही पैंटून पुल तैयार कराकर आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। - अनूप कुमार, जेई लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed