फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The police will investigate the horoscopes of all the passports made in two years

Pilibhit News: दो साल में जितने भी पोसपोर्ट बने, सबकी कुंडली खंगालेगी पुलिस

Wed, 05 Mar 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 05 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The police will investigate the horoscopes of all the passports made in two years
घुंघचाई। वीजा के साथ फर्जी पासपोर्ट का खेल भी जिले में चल रहा है। विदेश भेजने के नाम पर और फर्जी वीजा से पीड़ितों से ठगी करने वाले आइलेट संचालकों व जालसाजों पर शिकंजा कसने के बाद पुलिस की जांच फर्जी पासपोर्ट की ओर घूमी है।
विज्ञापन

घुंघचाई थाने में एक मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। एएसपी विक्रम दहिया ने मंगलवार को थाने पहुंचकर फर्जी पासपोर्ट मामले की जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि दो साल के भीतर थाने में सत्यापित होने के लिए आए पासपोर्ट की जानकारी जुटाई जाएगी। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव चंदुइया के पत्ते पर जून 2024 में राहुल नाम से एक युवक ने फर्जी निवास व आधार कार्ड लगाकर पासपोर्ट जारी कर लिया था। इसी पते पर लवजीत सिंह व जगप्रीत सिंह के नाम से भी पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

हालांकि, दोनों के पासपोर्ट जारी नहीं हो सके थे। फर्जी पते से पासपोर्ट जारी कराए जाने की शिकायत प्रधान निर्मल सिंह ने सितंबर में सीओ से की थी।
कहा था कि उनके फर्जी हस्ताक्षर और पंचायत की मोहर लगाकर पासपोर्ट जारी करने के कार्य किए जा रहे हैं। मामले में कुछ दिन पहले दरोगा सुरेंद्र पटेल की ओर से तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को एएसपी विक्रम दहिया थाने पहुंचे और उन्होंने पासपोर्ट के बारे में जानकारी की। बीते दो सालों से लेकर अब तक जितने पासपोर्ट आए हैं, उसके बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पुलिस सभी के नाम पते पर पहुंच कर जानकारी करेगी। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया मामले की जांच जारी है। पासपोर्ट के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed