{"_id":"6893992b19f5db87fa0ccccb","slug":"the-police-team-that-arrived-after-getting-information-about-a-thief-was-attacked-with-sticks-and-rods-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-141351-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चोर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चोर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला
Wed, 06 Aug 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। चोर होने की सूचना पर पूरनपुर देहात के मोहल्ला इंदिरानगर में पहुंची पुलिस टीम पर ही लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों को तलवार, डंडों के साथ गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश पुलिस ने शुरू की है।
पिछले कई दिनों से नगर सहित गांवों में रात को चोर का शोर मचना शुरू हो जाता है। पूरी-पूरी रात लोग चोरों की दहशत से जाग कर काटते है। पिछले कई दिनों से लाइनपार, गांव शेरपुरकलां, चांंट फिरोजपुर सहित कई गांवों में चोर का शोर मच रहा है। मंगलवार की रात को भी लाइनपार और पूरनपुर देहात के मोहल्ला इंदिरा नगर में चोर का शोर मचा।
तमाम लोग लाठी डंडे लेकर शोर मचाते रहे। कई लोग तो अपने घरों की छतोंं पर लाठी, डंडे लेकर घूमते देखे गए। लाइनपार और पूरनपुर देहात के मोहल्ला इंदिरानगर में मंगलवार रात को मचे शोर की सूचना पर कोतवाल सतेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मोहल्ला इंदिरानगर में पुलिस टीम के पहुंचते ही चोर का शोर मचाने वालों ने लाठी, डंडा दिखाकर पुलिस की गाड़ी पर हमला की कोशिश की। पुलिस ने टीम पर हमला के आरोप पर मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी खुशनैन, शहीद अहमद, शफीक, शादाब, सुहैल तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि खुशनैन, शहीद अहमद, शफीक को तलवार, लाठी-डंडों के साथ गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर तीनों का चालान कर दिया गया।