फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The police also registered a report of the second incident of earring robbery.

Pilibhit News: कुंडल लूट की दूसरी घटना की भी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Thu, 16 Oct 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 16 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The police also registered a report of the second incident of earring robbery.
पूरनपुर। बाइक से पति के साथ घर लौट रही घुंघचाई थाना के गांव अभयपुर माधौपुर की मंजीत कौर पर झपट्टा मारकर सोने का कुंडल लूटने वाले बाइक सवारों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस घटना के तीसरे दिन भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


बीते सोमवार को गांव अभयपुर माधौपुर निवासी जोगेंद्र सिंह अपनी पत्नी मंजीत कौर के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। पीछे से पहुंचे बाइक सवारों ने मैगलगंज हाईवे पर गांव गजरौला जप्ती के समीप मंजीत कौर का चलती बाइक से एक कुंडल लूट लिया था। इससे पहले गांव सुखदासपुर निवासी लक्ष्मी देवी के दोनों कानों के कुंडल लूटे गए। पुलिस ने लक्ष्मी देवी के साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज की थी। अब तीसरे दिन पुलिस ने मंजीत कौर के मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कर ली। हालांकि अभी तक कुंडल लूटने वाले बदमाशों का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed