फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The pickup was taken away after taking the driver hostage, the police kept on making the victim wait

Pilibhit News: विद्यार्थियों को डीबीटी दिलाने में पीलीभीत पीछे

Wed, 18 Sep 2024 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
The pickup was taken away after taking the driver hostage, the police kept on making the victim wait
पीलीभीत। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण पोर्टल (डीबीटी) पर परिषदीय विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों के आधार वेरिफिकेशन में लापरवाही बरती जा रही है। इसलिए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को डीबीटी का लाभ नहीं मिल सका है, ऐसे में पीलीभीत की स्थिति भी खराब है। यहां अब भी पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों को डीबीटी का लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

डीबीटी को लेकर विभिन्न स्तर से बरती जा रही लापरवाही के संबंध में शासन स्तर से नाराजगी जताई गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने मंगलवार को विद्यालय स्तर की पेंडेंसी में सुधार नहीं होने पर असंतोष जताया। उन्होंने संबंधित जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी डीबीटी की प्रगति रिपोर्ट को देखें और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करें।
विज्ञापन

डीबीटी डाटा फीड करने में विद्याथियों का आधार नहीं होना, आधार वेरिफाई नहीं होना शामिल हैं। वहीं शिक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी स्तर से भी बड़ी संख्या में डाटा पेंडिंग पड़ा है। मंडल में सबसे खराब स्थिति बदायूं की है, जहां पंजीकृत 3,03,752 विद्यार्थियों में से 34,788 का डाटा अब भी पेंडिंग हैं। इसके विपरीत सबसे कम पेंडेंसी मंडल मुख्यालय पर हैं, जहां पंजीकृत 2,78,372 बच्चों में से 7,070 का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को डीबीटी के लाभ स्वरूप 1200 रुपये दिए जाते हैं। इससे वे स्टेशनरी, यूनिफाॅर्म, जूता मोजा और स्कूल बैग खरीदते हैं। नया सत्र शुरू होने के करीब पांच माह बाद भी विभाग की ओर से इसके प्रति सुस्त रवैया अपनाया जा रहा है। इससे पहले भी शिक्षा महानिदेशक ने समीक्षा करते हुए डीबीटी की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए थे।

मंडल का आंकड़ा
जिला छात्र पंजीकरण पेंडेंसी
बरेली 2,78,372 7,070
पीलीभीत 1,66,775 5,428
शाहजहांपुर 3,13,911 24,344
बदायूं 3,03,752 34,788
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed