{"_id":"6249fe3f91d8fc47431f9b96","slug":"the-pickup-going-from-badaun-to-purnagiri-fell-into-the-ditch-the-death-of-the-student-and-the-watchman-pilibhit-news-bly480261896","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं से पूर्णागिरि जा रही पिकअप खाई में गिरी, छात्र और चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं से पूर्णागिरि जा रही पिकअप खाई में गिरी, छात्र और चौकीदार की मौत
विज्ञापन
बरेली-टनकपुर हाइवे पर जतीपुर के पास हुए हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई जीप। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बदायूं से पूर्णागिरि जा रही पिकअप बरेली हाईवे पर गांव जतीपुर के पास निर्माणाधीन पुलिया की खाई में गिर गई। हादसे में बदायूं के छात्र और बहराइच के चौकीदार की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात एक बजे हुए हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया।
बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव शादीपुर, सुआनगला, दुधवा के ग्रामीण शनिवार शाम करीब आठ बजे पूर्णागिरि जाने के लिए निकले थे। यह ग्रामीण चार वाहनों से जा रहे थे। बरेली हाईवे पर रात करीब एक बजे थाना जहानाबाद के गांव जतीपुर के पास निर्माणाधीन पुलिया है। निर्माण को लेकर पुलिया के पास खाई बनाई गई है। इस पुलिया से तीन वाहन तो आगे निकल गए और सबसे पीछे चल रही पिकअप पुलिया निर्माण के लिए बनाई गई करीब 15 फिट गहरी खाई में गिर गई। इस निर्माणाधीन पुलिया पर जिला बहराइच के थाना रुपैड़िया के गांव गमरखा निवासी धनीराम और सुंदर रात में चौकीदारी कर रहे थे। चौकीदार सुंदर के अनुसार दुर्घटना के दौरान धनीराम को टक्कर मारती हुई पिकअप खाई में गिरी थी। जबकि उसने भागकर जान बचाई। इस दुर्घटना में बदायूं के थाना जरीफनगर के गांव शादीपुर निवासी विजय पाल सिंह के 18 वर्षीय पुत्र कक्षा 12 के छात्र अवधेश सिंह और पुलिया के चौकीदार धनीराम की मौत हो गई। जबकि पिकअप में सवार 25 वर्षीय हेमराज, 22 वर्षीय महाराज सिंह, 35 वर्षीय रमेश, 15 वर्षीय सुदेश, 12 वर्षीय सेत, रामबहादुर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अवधेश के परिवार वालों को रात में ही सूचना दे दी गई। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
पोस्टमार्टम हाउस पर विजय पाल ने बताया उनका पुत्र सहसवान इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। इन दिनों बोर्ड की परीक्षा चल रही है। तीन पेपर हो चुके हैं। उसने शनिवार को पूर्णागिरि जाने को कहा, तो मना किया। कहा कि बाद में चले जाना अभी हमारा मन जाने नहीं दे रहा है। इस पर पहले तो अवधेश ने मना कर दिया। बाद में पड़ोसियों का जाता देखा, उसने फिर से जाने का मन बना लिया। इस पर अवधेश की बहन सोमवती ने भी भाई के साथ जाने की बात कही। भाई बहन दोनों गाड़ी पर सवार होकर शाम करीब आठ बजे गांव से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया और अवधेश की जान चली गई।
विज्ञापन
दुधमुंही बच्ची को मां के सहारे छोड़ गया अवधेश
छह भाई बहनों में सबसे बड़ा अवधेश था। इससे छोटे भाई सत्यवान, बहन सोमवती और सुनीता है। अवधेश की डेढ़ साल पहले ऊषा देवी के साथ शादी हुई थी। दोनों हंसी खुशी रह रहे थे। भविष्य सुधारने के लिए पिता का किसानी में हाथ बटाने के साथ ही पढ़ाई भी कर रहा था। अवधेश की तीन माह की एक बच्ची है। पिता ने बताया कि अवधेश अपनी दुधमुंही बच्ची को बहुत दुलार करता था। अब वह उसे उसकी मां के सहारे दुनिया छोड़कर चला गया। अवधेश की मौत से पूरा परिवार टूट गया है।
---