फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The person who threw acid on the advocate and the clerk also turned out to be a clerk

Pilibhit News: अधिवक्ता और मुंशी पर तेजाब फेंकने वाला भी निकला मुंशी

Sat, 17 Aug 2024 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
The person who threw acid on the advocate and the clerk also turned out to be a clerk
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।स्रोत:पुलिस
पीलीभीत। कचहरी से घर लौटते समय माधोटांडा मार्ग पर जंगल क्षेत्र में बाइक सवार अधिवक्ता और मुंशी का कार्य कर रही एलएलबी की छात्रा पर तेजाब फेंकने वाला उसके साथ ही काम करने वाला एक मुंशी निकला। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गया। पुलिस के अनुसार उसने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि छात्रा (मुंशी) के बातचीत बंद करने से वह नाराज था। धमकाने के लिए उसने कम तीव्रता वाला तेजाब उस पर फेंका।
विज्ञापन

13 अगस्त को माधोटांडा मार्ग पर गांव रमपुरा फकीरे निवासी अधिवक्ता ओमप्रकाश वर्मा और मुंशी का कार्य कर रही गांव की ही एलएलबी की छात्रा पिंकी पाल पर बाइक सवार लोगों ने तेजाब फेंका था। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने एसओजी समेत चार टीमें लगाईं। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी के बाद पकड़ लिया। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि सुनगढ़ी क्षेत्र के बरहा गांव की रामनगर काॅलोनी निवासी अतुल कुमार कुमार ने गांव के ही अपने दोस्त सतीश की मदद से घटना को अंजाम दिया। बाइक अपने एक अन्य दोस्त छत्रपाल से ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायर भी किया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। जिस कारण उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

--बातचीत बंद होने से नाराज था युवक
आरोपी मुंशी भी एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र है। आरोपी व तेजाब के हमले में घायल मुंशी एकसाथ कार्य करते थे। बतौर पुलिस आरोपी कई बार छात्रा मुंशी को गांव तक छोड़ने भी गया। आरोपी ने छात्रा मुंशी से आठ हजार रुपये उधार लिए थे। वापस न करने पर छात्रा मुंशी ने उसे कई बार टोका था। इसके बाद दोनों में बातचीत बंद हो गई। जिससे वह नाराज था। इसी के चलते उसने छात्रा मुंशी को डराने-धमकाने के लिए योजना बनाई। गांव के अपने साथी की मदद ली तो बरेली के एक परिचित वाहिद की मदद से कम तीव्रता वाला तेजाब मंगवाया।

बुर्का पहनकर दिया घटना को अंजाम
आरोपी ने योजना बनाने के बाद बचाव के लिए बाजार जाकर तीन सौ रुपये का बुर्का खरीदा। जिसे पहनने के बाद माधोटांडा मार्ग पर घटना को अंजाम दिया। मग्गे से तेजाब डालने के बाद आरोपी पूरनपुर की ओर भाग गए। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि पुलिस को माधोटांडा मार्ग पर जंगल से पहले स्थित पेट्रोल पंप से कुछ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे। जिसमें पेट्रोल डलवाने पहुंचे बाइक सवार के पीछे बैठा शख्स बुर्का पहने नजर आया, लेकिन उसकी पैंट भी साफ दिखाई दे रही थी। यह फुटेज ही आरोपी तक पहुंचने में सहायक बनीं।

अतुल का है आपराधिक इतिहास
आरोपी मुंशी अतुल का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर वर्ष 2021 में वसूली को लेकर, वर्ष 2022 में धोखाधड़ी तो वर्ष 2023 में मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।


24 घंटे बाद आरोपी का मददगार भी दबोचा
मुख्य आरोपी को दबोचने के बाद 24 घंटे के अंदर पुलिस ने उसके मददगार दूसरे आरोपी सतीश को भी शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सतीश भी बरहा गांव का रहने वाला है। घटना के दौरान वह अतुल के साथ था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए न्यूरिया सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed