फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The person who announced to show black flags was detained by the police

Pilibhit News: काले झंडे दिखाने का एलान करने वाले को पुलिस ने किया नजरबंद

Thu, 05 Jun 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 05 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The person who announced to show black flags was detained by the police
बीसलपुर। पुलिस ने राज्यपाल के कार्यक्रम में काले झंडे दिखाने का घोषणा करने वाले भीम आर्मी नेता को बुधवार सुबह उसके घर में ही नजर बंद कर लिया।
विज्ञापन

गांव पुरैना निवासी हरीश गंगवार ने बताया कि शासन ने काफी समय पहले गांव पुरैना के पास देवहा नदी पर पुल स्वीकृत किया था। आरोप है कि राजनीतिक कारणों से पुल स्वीकृत स्थान से काफी दूरी पर गांव ललौर गुजरानपुर के पास बना दिया गया। इससे पुरैना और आसपास के गांवों के लोगों को इस नए पुल से कोई फायदा नहीं हुआ। हरीश गंगवार के निर्देशन में प्रभावित ग्रामीणों ने कुछ समय पूर्व विधायक विवेक वर्मा के आवास के बाहर धरना दिया था। धरना के तीसरे दिन प्रशासन ने ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों के बीच समझौता करवाया कि नया पुल ग्राम पुरैना में बनवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। किसी अपरिहार्य कारणवश पुरैना के पास पुल स्वीकृत नहीं हो सका।

विवश होकर गांव पुरैना निवासी भीम आर्मी के नेता हरीश गंगवार ने बुधवार को राज्यपाल के पीलीभीत कार्यक्रम में काले झंडे दिखाने का एलान किया था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने हरीश गंगवार को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया। देर शाम पुलिस ने उन्हें छोड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed