{"_id":"64da7a80433253526f0ee9a4","slug":"the-people-of-the-coastal-villages-were-scared-to-see-the-fierce-form-of-the-sharda-river-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-2686-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदा नदी का रौद्र रूप देख सहमे तटववर्ती गांवों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदा नदी का रौद्र रूप देख सहमे तटववर्ती गांवों के लोग
Tue, 15 Aug 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नगरिया गांव के रास्तो पर हुआ जलभराव ।
कलीनगर। पहाड़ों पर हो रही बारिश के बाद सोमवार को शारदा नदी में 2.19 लाख क्यूसेक पानी पास हुआ। इससे नदी रौद्र रूप में आ गई है। तहसील क्षेत्र के नगरिया खुर्द कलां में फसलें डूब गई हैं। नौजल्हा समेत अन्य स्थानों पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इससे ग्रामीण सहमे हुए हैं।
सोमवार को शारदा नदी में अब तक सबसे अधिक पानी पास हुआ। पूर्व में डेढ़ लाख क्यूसेक तक पानी पास हुआ था, लेकिन पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के बाद सोमवार को नदी में 2.19 लाख क्यूसेक पानी पास हुआ। दोपहर बाद तहसील क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ गया। नगरिया खुर्द कलां क्षेत्र में नदी का पानी पहुंचने से कई किसानों की फसलें डूब गईं।
आबादी क्षेत्र में भी कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। बाढ़ खंड की ओर से नदी किनारे रहने वाले लोगों को सचेत किया गया है। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने हालात पर नजर रखने के लिए लेखपालों को क्षेत्रों में रवाना कर दिया है। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता ध्रुव नरायण शुक्ला ने बताया कि नदी की चौड़ाई अधिक होने से कलीनगर क्षेत्र में बाढ़ की कोई स्थिति नहीं है।