{"_id":"67ffeaab785ab08b850d9814","slug":"the-patient-kept-wandering-to-get-the-bandage-changed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-134263-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पट्टी बदलवाने के लिए भटकता रहा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पट्टी बदलवाने के लिए भटकता रहा मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पट्टी बदलवाने के लिए चिकित्सक को ढूंढता मरीज। संवाद
पीलीभीत। जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं नहीं सुधर पा रहीं हैं। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों को लेकर चिकित्सक भी गंभीर नहीं दिखते। बुधवार को वार्ड में भर्ती मरीज पट्टी बदलवाने के लिए ब्लड पंप पकड़कर चिकित्सक की तलाश में अस्पताल में भटकता रहा।
मामला बुधवार दोपहर करीब 12 बजे का है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती बीसलपुर निवासी मरीज विनोद ने बताया कि वह तीन अप्रैल को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। हाथ का जोड़ हटने की वजह से जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने तीन दिन पूर्व ऑपरेशन करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर दिया था।
आर्थोपैडिक वार्ड के बैड नंबर 11 पर भर्ती विनोद ने बताया कि मंगलवार रात चिकित्सकों ने हाथ में सूजन बढ़ने पर बुधवार सुबह होते ही उसकी पट्टी बदलने की बात कही, लेकिन बुधवार को दोपहर तक वार्ड में उसे देखने नर्स व कोई अन्य चिकित्सक नहीं पहुंचा। मजबूर होकर असहनीय बुखार व दर्द की स्थिति में पट्टी बदलवाने के लिए वार्ड से निकलकर चिकित्सक को ढूंढने लगा। चिकित्सक न मिलने से उसकी पट्टी नहीं बदली जा सकी थी। प्राचार्य संगीता अनेजा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। भर्ती मरीजों के साथ कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी।