{"_id":"6984fea0b73051f52f05499f","slug":"the-path-of-sharda-river-has-been-cleared-vehicles-have-started-moving-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-153233-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदा नदी का रास्ता हुआ ठीक, वाहनों का चलना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदा नदी का रास्ता हुआ ठीक, वाहनों का चलना शुरू
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र में शारदा नदी के पैंटून पुल से शुरू हो गया वाहनों का आवागमन - वीडियो ग्रेब
पूरनपुर। शारदा नदी का रास्ता ठीक होने पर बृहस्पतिवार को नौवें दिन बसों और चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। इससे हजारा क्षेत्र से आवागमन करने वालों ने राहत की सांस ली। रास्ते से आवाजाही बंद होने से लोगों को 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही थी।
27 जनवरी की रात में हुई बारिश से शारदा नदी के रास्ते पर कई स्थानों पर कीचड़ व दलदल हो गया था। रास्ता खराब होने से बसों और चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया था। रास्ता सही होता, इससे पहले ही शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से पैंटून पुल के आगे रास्ते पर पानी का बहाव शुरू हो गया। जलबहाव के स्थान पर रास्ता कटने से पांच फुट गहरा नाला बहने लगा था। इससे वाहनों का आवागमन शुरू नहीं हो सका। शारदा पार आवागमन करने वालों को पूरनपुर से खुटार, मैलानी, पलिया, संपूर्णानगर होकर 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही थी। तीन दिन पहले रास्ते में सुधार होने पर दो पहिया वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया था।
बृहस्पतिवार को रास्ता पूरी तरह ठीक कराने पर बसों और चार पहिया छोटे वाहनों का भी आवागमन शुरू करा दिया गया। इससे शारदा पार आवागमन करने वालों ने राहत की सांस ली। पीडब्ल्यूडी के जेई मनोज कुमार ने बताया कि शारदा नदी का रास्ता ठीक होने पर बसों और चार पहिया वाहनों का आवागमन भी शुरू करा दिया गया है। संवाद