{"_id":"67646b40cc876a1de20ca014","slug":"the-passenger-train-remained-stranded-on-the-track-for-nearly-two-hours-due-to-engine-failure-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-127600-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: इंजन फेल होने से करीब दो घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: इंजन फेल होने से करीब दो घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन
Fri, 20 Dec 2024 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। इंजन फेल होने से बृहस्पतिवार को पीलीभीत-बरेली पैंसेंजर ट्रेन दो घंटे रामलीला क्राॅसिंग पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। दूसरा इंजन आने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
पीलीभीत स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन 15076 निर्धारित समय पर सुबह 10:25 बजे बरेली के लिए रवाना हुई। रामलीला क्राॅसिंग के पास पहुंचते ही ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इससे ट्रेन ट्रैक पर ही खड़ी हो गई। पहले चालक खुद ही प्रयास करता रहा, समस्या दूर न होने पर सूचना अफसरों को दी। इस पर अफसर हरकत में आए।
करीब दो घंटे तक चले प्रयास के बाद स्टेशन पर खड़े इंजन को लगाकर ट्रेन को करीब 12:25 बजे रवाना किया गया। ट्रेन खड़ी होने से यात्रियों के साथ क्राॅसिंग से गुजरने वाले राहगीर भी परेशान हुए।