फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The pagoda reverberated with the chants of Har Har Mahadev

हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठे शिवालय

Tue, 19 Jul 2022 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The pagoda reverberated with the chants of Har Har Mahadev
सावन के पहले सोमवार को गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। भगवान शिव को समर्पित सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण, शिवालय और मंदिर गुंजायमान हो उठे। भक्तों ने दूध, बेलपत्र, धतूरा चढ़ाकर भगवान शिव की आराधना की। वहीं कछला व अन्य स्थानों से गंगाजल लेकर आए और जलाभिषेक किया। सुबह से लेकर शाम तक शिव मंदिर हर-हर महादेव जयकारे गूंजते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फोर्स तैनात रहा। मंदिर परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

शहर में तड़के ही हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों के साथ शिवभक्तों का रेला शिव मंदिरों की ओर निकल पड़ा। गौरी शंकर मंदिर में शिवभक्तों की कतार लगने लगी। भक्तों ने हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों के साथ भगवान शिव की पूजा की। हर कोई शिवलिंग तक पहुंचकर अपने ईष्ट को स्पर्श कर पूजा करने को आतुर दिखा। वहीं मंदिरों में भी घंटे घड़ियाल गूंजते रहे। गौरीशंकर मंदिर के साथ ही स्टेशन रोड स्थित अर्धनारीश्वर मंदिर और दूधियानाथ मंदिर भी बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

वहीं कछला से गंगाजल लेकर आए कंावड़ियों ने शिव मंदिरों में आरती के बाद जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। देर शाम तक शिव मंदिर में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक धुनों पर झूमते हुए पहुंचे कांवड़िए
कछला से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कावंडिए सोमवार को शिवालयों में पहुंचे। तमाम भक्त और कांवड़िए डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए चले रहे थे। तमाम लोग सेवादार के रूप में रास्ता खाली कराते और यातायात व्यवस्था बनाते हुए नजर आए। तिराहे से पुलिस कांवड़ियों के जत्थों के लेकर मंदिर तक पहुंचा रही थी। दिनभर शहर में जेपी रोड, चौक बाजार आदि सड़कें भक्तिमय धुनों से गूंजती रहीं।

सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस
मंदिरों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने पूर्व में ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। सावन के पहले सोमवार को देखते हुए गौरीशंकर मंदिर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने भी सभी शिव मंदिरों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं कांवड़ियों के जनपद सीमा में प्रवेश करते हुए उन्हें सुरक्षा घेरे में लेने के साथ शिव मंदिरों तक पहुंचाया गया।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed