फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The pagoda echoed with the cheers of Bhole

Pilibhit News: भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Tue, 11 Jul 2023 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 11 Jul 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
The pagoda echoed with the cheers of Bhole
पीलीभीत। सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों ओम नम: शिवाय, बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिराें में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की आराधना कर जलाभिषेक किया। सावन के पहले सोमवार के चलते सुबह चार बजे से ही गौरशंकर मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भक्तों की भीड़ लग गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर विशेष रूप से पूजा अर्चना की। शहर के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। इसके अलावा शहर के गौरीशंकर मंदिर, अर्द्धनारीश्वर मंदिर, दूधिया मंदिर, बल्लभ नगर स्थित शिव मंदिर में भक्तों को खासी भीड़ देखने को मिली। लोगों को मंदिरों में घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना हुआ। गौरीशंकर मंदिर में कांवड़िये भी पहुंचे। डाक कांवड वाले देर शाम तक शिवालयों में पहुंचते रहे।
विज्ञापन


सुबह से ही अलर्ट रही पुलिस
सावन के पहले सोमवार को देखते हुए पुलिस सुबह से ही अलर्ट रही। महिला पुलिस को भी मंदिरों में लगाया गया था। पूरे दिन पुलिसकर्मी मंदिर में जुटे रहे। इसके अलावा कांवड़ वाले रास्ते पर भी पुलिस फोर्स तैनात रहा। अधिकारी भी सुबह से सड़कों पर आ गए थे। मंदिर जाने वाले रास्ते सख्त पहरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरनपुर। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ उमड़ी। लोगों ने शिवालयों में बेलपत्र, धतूरा, दूध, भांग आदि चढ़ाकर पूजा की। सिरसा के जंगल में स्थित बाबा इकोहत्तरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का पूर दिन तांता लगा रहा।
बिलसंडा। सावन के प्रथम दिन से ही मंदिरों व शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक को लेकर वृहद आयोजन किए जा रहे हैं। मंदिरों में सामूहिक रुद्राभिषेक कराया जा रहा है ।
सुबह से ही शिवमंदिर हर -हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान होते दिखाई दिए। इसके साथ ही जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक को लेकर भक्तों की टोलियां लगातार शिव मंदिरों पर पहुंच रही हैं। श्रावण मास के पावन अवसर पर मरौरी खास के मढ़ानाथ मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक कराया गया।

बीसलपुर। सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पूजा अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया और तरह तरह की मनौतियां मांगी। गुलेश्वर नाथ मंदिर में काफी ज्यादा भीड़ रही।यहां पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। पालिका प्रशासन ने श्रद्धालुओं और कावंडिय़ों के विश्राम करने के लिए मंदिर में पास शिविर लगवाया था। कुछ कावंडिय़ों ने गंगा नदी के विभिन्न घाटों से लाए गए जल को मंदिर में चढ़ाया। उसके बाद वे कावंडिय़ा लखीमपुर के कस्बा गोला गोकर्णनाथ को रवाना हो गए। बरेली रोड पर बीसलपुर से चुर्रासकतपुर तक कांवडिय़ों की सुरक्षा के लिए पुलिस की मोबाइल टीम लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed