फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The overbridge built at Naugwan crossing shines only in the light of vehicles, most of the street lights are not working

Pilibhit News: वाहनों की रोशनी में ही चमकता है नौगवां चौराहे पर बना ओवरब्रिज, अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब

Sun, 28 Jul 2024 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
The overbridge built at Naugwan crossing shines only in the light of vehicles, most of the street lights are not working
बंद पड़ी ओवरब्रिज पर लगी लाइट।संवाद
पीलीभीत। नौगवां चौराहे के ऊपर से गुजर रहे ओवरब्रिज पर लगीं अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इससे यहां अंधेरा रहता है। पुल से गुजरने वाले वाहनों की लाइट जलने पर ही यह चमकता है। ऐसे में कई बार छुट्टा पशु बैठे होने पर वाहन सवारों को अंधेरे में नहीं दिख पाते और वे हादसे का शिकार हो जाते हैं। स्थिति यह है कि कई स्थानों पर खंभे भी झुके हुए हैं। इससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


नौगवां चौराहे पर बने ओवरब्रिज पर वर्ष 2021 में नवगठित नगर पंचायत नौगवां पकड़िया की ओर से स्ट्रीट लाइटाें को लगवाया गया था। यह लाइटें नगर पंचायत ने 15 वें वित्त से मिली धनराशि से लगवाईं थी। इसी धनराशि से पूरी नगर पंचायत में काम किया गया था।
विज्ञापन

तत्कालीन जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर ओवरब्रिज की स्ट्रीट लाइटों के खंभों को तिरंगे का रूप दिया गया था, बल्बों की लड़ियां भी लगवाईं गईं थी। ऐसे में इनके जलने पर रात में ओवरब्रिज की सुंदरता देखते ही बनती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन डीएम के जाने के बाद यहां लगी लाइटों की दशा खराब होने लगी। मौजूदा समय में आधे से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। रात के समय पुल पर अंधेरा रहता है। कई स्थानों पर खंभे भी झुके हुए हैं। इससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। जिम्मेदार समस्या के समाधान की दिशा में कुछ नहीं करते।
--



ओवरब्रिज पर लगाई गईं थी 34 स्ट्रीट लाइटें
तीन साल पहले ओवरब्रिज पर 15 वें वित्त की धनराशि से 34 स्ट्रीट लाइटों को लगवाया गया था। एक लाइट की कीमत 28 हजार रुपये थी। प्रत्येक लाइट 150 वॉट की थी।

--



आधा पुल पालिका तो आधा नगर पंचायत के अधिकार क्षेत्र में
ओवरब्रिज का शुरुआती आधा हिस्सा नगर पालिका के पास है। शेष नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के आधीन है। नगर पंचायत के जिम्मेदारों का कहना है कि उनके स्तर से उनके क्षेत्र की खराब लाइटों को ठीक करा दिया गया है।


--

जल्द ही खराब स्ट्रीट लाइटों और झुके खंभों को ठीक कराया जाएगा। स्ट्रीट लाइटें आ गईं हैं। ओवरब्रिज पहले की तरह चमकने लगेगा।
- डॉ. आस्था अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed