फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The old woman who went to save her grandson was beaten to death

Pilibhit News: पौत्र को बचाने गईं वृद्धा को पीटकर किया अधमरा, मौत

Fri, 25 Oct 2024 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
The old woman who went to save her grandson was beaten to death
गंगा देवी फाइल फोटो।
पूरनपुर। पौत्र को बचाने गईं वृद्धा गंगा देवी को आरोपियों ने पीटकर अधमरा कर दिया। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी राजू राठौर और रामकिशन राठौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



घटना बुधवार शाम को मोहल्ला हबीबगंज की है। मोहल्ला निवासी अंकित अपने दोस्त अभिषेक के साथ घूमने जा रहा था। मोहल्ले के ही राजू राठौर और उसके दोस्त मनोज ने दोनों पर टिप्पणी करनी शुरू कर दी। विरोध पर मारपीट हुई।
विज्ञापन

अंकित ने अपने दोस्त के साथ बुधवार शाम साढ़े आठ बजे राजू के घर जाकर उसके परिजनों से इस संबंध में शिकायत की तो वहां पर मौजूद राजू और रामकिशन राठौर ने अंकित की पिटाई शुरू कर दी। पौत्र अंकित की पिटाई की जानकारी पर गंगा देवी उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि तब दोनों गंगा देवी को भी अधमरा कर दिया। घायल गंगादेवी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में गंगा देवी की मौत हो गई। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि गंगा देवी के पौत्र रवि पासवान की ओर से राजू राठौर और रामकिशन राठौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गंगा देवी के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजकों को सौंप दिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।


००००००
पति-पुत्र होते तो बच जाती गंगा देवी की जान

गंगा देवी के परिवार में पति जयपाल के अलावा चार पुत्र और चार पुत्रियां है। चारों पुत्रियों और पुत्रों की शादी हो चुकी है। चारों पुत्र अलग-अलग मोहल्लों में रहते है। गंगा देवी के पुत्र दिलीप कुमार ने बताया कि उसके पिता जयपाल आरा मशीन पर मजदूरी करते हैं। उनका बड़ा भाई सोन देव फूलों की नर्सरी करता है। नंद किशोर भी आरा मशीन पर मजदूरी करता है। जबकि वह और उसका छोटा भाई छोटे भी मजदूरी करते हैं। अगर घटना के समय पिता या भाई मौके पर होते, तो उसकी मां की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed