{"_id":"65089b0a93f00dfec6065a54","slug":"the-old-bridge-is-not-fit-for-use-the-construction-of-the-new-one-is-stuck-due-to-lack-of-noc-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-4394-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुराना पुल चलने लायक नहीं, नए का निर्माण एनओसी न मिलने से अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुराना पुल चलने लायक नहीं, नए का निर्माण एनओसी न मिलने से अटका
Tue, 19 Sep 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
हरदोई ब्रांच नहर पुल । फाइल फोटो
पीलीभीत। हरदोई ब्रांच नहर पुल का निर्माण सिंचाई विभाग से एनओसी न मिलने की वजह से आठ महीने से बंद है। पुल कब तक बनेगा, इस बारे में कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है। हालांकि शासन की ओर से वर्ष 2024 तक काम करने की समय सीमा तय की गई है। इधर, पुराना पुल जर्जर हो चुका है। गहरे गड्ढों के कारण निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
असम हाईवे पर जर्जर हो चुके हरदोई ब्रांच नहर पुल के पास 27.41 करोड़ की लागत से 74.8 मीटर लंबा पुल बन रहा है। दोनों साइड में 300-300 मीटर की एप्रोच रोड बनाई जाएगी। एक साल में प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। 2024 में पुल बनकर तैयार होना है। कार्यदायी संस्था गिरिराज स्टोन क्राइस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से करीब आठ माह पहले काम शुरू किया गया था।
मिट्टी की जांच रिपोर्ट भी आ गई थी। इसके बाद सिंचाई विभाग ने आपत्ति लगाते हुए काम रुकवा दिया। कहा, पुल निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना होगा। इस पर एनएचएआई की ओर से सिंचाई विभाग से पत्राचार कर एनओसी देने के लिए कहा गया, लेकिन आठ माह से मामला सिंचाई विभाग के पास लंबित है। इसके चलते तय समय में पुल का निर्माण पूरा होना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
00
जर्जर पुल में हो गए गड्ढे, आए दिन लग रहा जाम
हरदोई ब्रांच नहर का पुल काफी पुराना है। इस पुल से एक ओर से एक बार में एक ही वाहन पार हो सकता है। पुल में काफी गहरे गड्ढे भी हो गए हैं। यहां जब भी वाहन आमने-सामने आ जाते हैं, लंबा जाम लग जाता है। सोमवार की सुबह पहले निकलने की जिद पर दो वाहन पुल पर ही आमने सामने आ गए। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। काफी देर बाद जाम खुल सका। पुल पर आवागमन और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस भी नहीं रहती है। ऐसे में दिन में कई बार जाम के हालात बन जा जाते हैं।
00
माननीयों की चुप्पी भी बढ़ा रही समस्या
असम हाईवे पर पूरनपुर और पीलीभीत के बीच हरदोई ब्रांच नहर पुल से वैसे तो पूरे दिन में दस हजार से अधिक लोगों की आवाजाही होती है। इसी पुल से जिले के आला अधिकारियों के साथ ही माननीयों का भी काफिला गुजरता है। समस्या को देखते हुए भी जनप्रतिनिधियों ने चुप्पी साधी हुई है। किसी के स्तर से एनओसी के लिए अभी तक कोई पैरवी नहीं की गई। यही कारण है कि बीते आठ माह से पुल का निर्माण लटका हुआ है।