फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The officers posted the suspended secretary in the same Gram Panchayat.

Pilibhit News: निलंबित सचिव को अफसरों ने उसी ग्राम पंचायत में दी तैनाती

Fri, 10 Oct 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 10 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The officers posted the suspended secretary in the same Gram Panchayat.
पीलीभीत। बीसलपुर की ग्राम पंचायत रसिया खानपुर में तैनात पंचायत सचिव पूर्व से विवादों में रहे हैं। पूर्व में निलंबन होने के बाद अफसरों ने सचिव को उसी ग्राम पंचायत में तैनाती दे दी थी।
विज्ञापन

बीसलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव रसिया खानपुर में पंचायत सचिव की तैनाती को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहीं हैं। कुछ माह पूर्व तत्कालीन डीएम संजय कुमार सिंह ने निरीक्षण में खामियां मिलने पर पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। पंचायत विभाग के अफसरों ने निलंबन की कार्रवाई में करीब एक महीने का समय लगा दिया। कुछ समय बाद ही उसकी बहाली कर दी। इसमें भी खेल करते हुए पहले सचिव का ब्लॉक बदलते हुए बिलसंडा तैनाती दी गई। बाद में उसे दोबारा बीसलपुर ब्लॉक के ही रसिया खानपुर ग्राम पंचायत में तैनाती दे दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मनमर्जी से काम के चलते गांव में फैली गंदगी को लेकर सचिव की ओर से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे लगातार मौतों का सिलसिला बढ़ता चला गया।
विज्ञापन




वर्जन
विभाग में पंचायत सचिवों की कमी है। काम प्रभावित न हो इसको लेकर बहाली दे दी गई थी। जिस समय बहाली हुई उसे समय ट्रांसफर नीति नहीं थी, किसी को वहां पर ट्रांसफर किया जा सके। हालांकि सचिव को नोटिस जारी किया गया है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। -रोहित भारती डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed