फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The nuances of the game being taught at summer camp, showing skill

समर कैंप में सीख रहे खेल की बारीकियां, दिखा रहे हुनर

Mon, 29 May 2017 11:08 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 29 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
The nuances of the game being taught at summer camp, showing skill
समर कैंप - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन

लिटिल एंजिल्स स्कूल में समर कैंप शुरू 


 स्कूल कॉलेजों में चल रहे समर कैंपों में विद्यार्थी मौज मस्ती करने के साथ खेल, संगीत आदि का प्रशिक्षण भी ले रहे हैं। वहीं लिटिल एंजिल्स स्कूल में भी सोमवार से समर कैंप की शुरूआत हुई। यहां पहले दिन विद्यार्थियों ने खेल के अलावा संगीत आदि का प्रशिक्षण लिया।
लिटिल एंजिल्स स्कूल में सोमवार से शुरू हुए समर कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल व प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल ने दीप जलाकर कर किया। खेल शिक्षक मसूद हसन खां व प्रदीप सिंह राघव ने बैडमिंटन, बास्केटवॉल व क्रिकेट की बारीकियां समर्झाइं। इस प्रशिक्षण में सार्थक, उत्कर्ष, अनुरुद्ध, सार्वंगी, शारदुल, प्रांजल आदि मौजूद रहे। कोरियोग्राफर जावेद ने विनी, युग, दक्ष, राजीव आदि को स्केटिंग व एरोबिक्स का प्रशिक्षण दिया। संगीत शिक्षक जूलियन कांड्रेड ने संगीत की बारीकियां समर्झाइं। प्रधानाचार्य ने बताया कि समर कैंप दस जून तक चलेगा। मॉम्स प्राइड स्कूल में चल रहे समर कैंप में बच्चों को डांस, क्रिएटिविटी, कराटे और स्केटिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैंप में बच्चों को टेबल मैनर्स भी सिखाए जा रहे हैं। इंग्लिश स्पीकिंग आदि भी सिखाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानाचार्य सोनिया गोस्वामी, प्रबंधक निशांत गोस्वामी, इरफान अंसारी, हरिओमवती, दीपा, प्रियांशी, सबा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के समर कैंप में पांचवें दिन पर्सनॉल्टी डेवलपमेंट के तहत स्टेज स्किल के बारे में बताया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न वस्तुएं भी बनाईं। स्टेज स्किल में हिमांशू, रितुराज, तुषार, कशिश, अतुल, आशुतोष, नवजोत सिंह, हर्शदीप कौर, मनस्वी, आदेशिका, सूर्यांश, अभिनव यादव, देव गंगवार आदि ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। लार्ड कृष्णा स्कूल में चल रहे समर कैंप में बच्चों ने क्राफ्ट पेपर से फ्लावर पॉट, टेडीबियर, बास्केट, पेन होल्डर आदि बनाए। जिसमें प्रज्ञा पाठक, पूर्वी व मानवी ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। एरोबिक्स में सक्षम, कार्तिक, प्रियांशु, आदित्य, शिवम, काव्या, अंशुमान, मानस, वरदान, नित्या आदि ने भाग लिया। प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित व प्रबंधक सनी दीक्षित ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अंकित, दीप्शी, तान्या, प्रवीन, दीप्ति अग्रवाल, पल्लवी सक्सेना, अभय आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed