{"_id":"69bb00b8177f466bff032098","slug":"the-news-of-tiger-in-ram-vihar-colony-adjacent-to-the-city-created-a-stir-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-155707-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शहर से सटी राम विहार कॉलोनी में बाघ की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शहर से सटी राम विहार कॉलोनी में बाघ की सूचना से मचा हड़कंप
Thu, 19 Mar 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
राम विहार कॉलोनी में बाघ की सूचना पर जांच पड़ताल करती वनविभाग की टीम। संवाद
पीलीभीत। शहर से सटे राम विहार कॉलोनी में मंगलवार रात बाघ देखे जाने की सूचना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच की, लेकिन किसी भी प्रकार के पैरों के निशान नहीं मिले। टीम ने तेंदुए की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क किया और निगरानी बढ़ा दी।
कोतवाली क्षेत्र बनकटी रोड स्थित राम विहार कॉलोनी में मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक निर्माणाधीन मकान के पास मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने बाघ देखे जाने का दावा किया। सूचना सामाजिक वानिकी प्रभाग के अधिकारियों को दी गई। कुछ ही देर में डिप्टी रेंजर शेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई तो बताया गया कि एक छोर पर बाघ की चहलकदमी देखी गई। इसके बाद टीम ने क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर पगचिह्न ट्रेस करने के प्रयास किए, लेकिन बताए गए स्थान के आसपास पगचिह्न ट्रेस नहीं हो सके। हालांकि मामले को गंभीरता से देखते हुए टीम ने क्षेत्रीय लोगों को सतर्क रहने की अपील की। रात में झाड़ियों वाले क्षेत्र में जाने से बचने की सलाह दी गई। डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि मौके पर पगचिह्न ट्रेस नहीं हो सके। सुरक्षा के लिहाज से निगरानी बढ़ाई गई है। संभावना जताई जा रह है कि तेंदुए की आमद हो सकती है।