फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The mother could not see her only son for the last time

Pilibhit News: इकलौते पुत्र के अंतिम दर्शन नहीं कर सकी मां

Wed, 19 Jun 2024 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
The mother could not see her only son for the last time
बबलू के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे लोग । स्रोत - ग्रामीण
पूरनपुर (पीलीभीत)। लखीमपुर खीरी में बाइक पर तार टूटकर गिरने से जान गंवाने वाले बबलू का शव दूसरे दिन मंगलवार को घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। उनकी बहन और भांजे के शव उनके गांव नीमगांव ले जाए गए। बबलू की मां बिंदिया देवी को गंभीर हालत के कारण इलाज के लिए सोमवार को ही लखनऊ ले जाया गया था। ऐसे में वह इकलौते पुत्र के अंतिम दर्शन नहीं कर सकीं।
विज्ञापन



थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव बहादुरपुर निवासी अंबरीश कुमार के दो पुत्रियों के अलावा इकलौता पुत्र बबलू था। उसकी दो जुलाई को शादी होनी थी। घर में खुशी का माहौल था। सोमवार को बबलू अपनी मां बिंदिया देवी को बाइक से लेकर बहन मंजू की ससुराल में शादी के कार्ड देने गया।
विज्ञापन

लौटते समय बहन मंजू, भांजा अनमोल, भांजी खुशी भी साथ हो लिए। बाइक पर पांच लोग सवार थे। लखीमपुर खीरी में बाइक पर बिजली का तार गिरने से बबलू, उसकी बहन मंजू, भांजे अनमोल की मौत हो गई थी। जबकि उसकी मां बिंदिया देवी, भांजी खुशी झुलस गए थे। गंभीर हालत होने के कारण बिंदिया देवी को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को दिन में करीब दो बजे बबलू का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। दिन में चार बजे गांव की पश्चिम दिशा के एक खेत में उसका अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि पिता अंबरीश ने दी।

बबलू के अंतिम संस्कार में ग्राम प्रधान श्रीपाल सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित समेत कई लोगों ने बबलू के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed