{"_id":"666a22ff4ce1884455060f94","slug":"the-money-given-along-with-interest-was-taken-but-the-tractor-kept-as-collateral-was-not-returned-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117797-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ब्याज सहित दी गई धनराशि हड़पी पर नहीं लौटाया गिरवी में रखा ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ब्याज सहित दी गई धनराशि हड़पी पर नहीं लौटाया गिरवी में रखा ट्रैक्टर
विज्ञापन
पूरनपुर। उधार ली गई धनराशि ब्याज समेत वापस करने के बाद भी किसान को तो ट्रैक्टर नहीं दिया गया, उल्टे गालियां दी गईं। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव हरीपुर मुश्तकीन जटपुरा निवासी हरविंदर सिंह ने बताया कि उसके और उसकी पत्नी मुखत्यार कौर के नाम ट्रैक्टर है। नकदी की जरूरत पर गांव मोहम्मदपुर निवासी मनोज पांडेय से 15 अप्रैल 2022 को डेढ़ लाख रुपये लेकर ट्रैक्टर को गिरवी रखा था। तब तय हुआ था कि 1,80000 रुपये देने पर ट्रैक्टर को 20 मई 2023 को वापस किया जाएगा।
हरविंदर ने बताया कि 19 मई को उसने गवाहों के सामने मनोज पांडेय को 180000 रुपये दे दिए। तब मनोज पांडेय ने अगले दिन 20 मई 2023 को ट्रैक्टर वापस देने का वायदा किया। आरोप है कि अगले दिन ट्रैक्टर वापस लेने के लिए पहुंचने पर उसने उसे गालियां दी।
विज्ञापन
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी। मनोज ने यह कहते हुए ट्रैक्टर और रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया कि उसे कोई भुगतान नहीं किया गया है। हरविंदर ने बताया कि घटना की शिकायत उसने कोतवाली पुलिस से की। एसपी को रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र भेजा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। अब कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर हरविंदर सिंह की ओर से मनोज पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।