{"_id":"6872b12fa249b199e70b048e","slug":"the-missing-youth-returned-home-after-a-week-the-family-breathed-a-sigh-of-relief-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-139585-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक सप्ताह बाद लापता युवक लौटा घर, परिजनों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक सप्ताह बाद लापता युवक लौटा घर, परिजनों ने ली राहत की सांस
Sun, 13 Jul 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला दुबे से एक सप्ताह पूर्व लापता हुआ युवक शनिवार को सकुशल घर लौट आया है। एक सप्ताह पूर्व कोतवाली जाने की बात कहकर निकले थे।
मोहल्ला दुबे निवासी आलोक कुमार सक्सेना पांच जुलाई को कोतवाली जाने की बात कहकर लापता हो गए थे। पत्नी रूपाली सक्सेना ने कोतवाल संजीव शुक्ला और एसपी अभिषेक यादव को अलग-अलग शिकायती पत्र भेजे थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस भी आलोक का पता लगाने लगी थी। शनिवार को सुबह आलोक घर पर आ गए हैं, इससे परिजनों ने राहत की सांस ली है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने भी आलोक के सकुशल घर आ जाने की पुष्टि की है। कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को भी सूचना दे दी है। संवाद