{"_id":"66982fdc28cf073d1f044a67","slug":"the-married-woman-who-went-to-resolve-the-dispute-was-beaten-and-thrown-out-of-the-house-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119591-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाद शांत कराने गई विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाद शांत कराने गई विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन
घुंघचाई। सास-ससुर में हो रहे विवाद को शांत कराने गई विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी आरजू देवी ने बताया कि उसके ससुर और सास का विवाद हो रहा था। इस दौरान उसने मौके पर पहुंच कर झगड़ा शांत कराना चाहा तो ससुर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसको लात घूंसों से पीटा। जिससे वह घायल हो गई। बमुश्किल लोगों ने विवाहिता को बचाया।
आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। वापस आने पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने आए दिन ससुरालियों पर मारपीट कर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। घायल विवाहिता ने थाने पहुंच कर मामले की पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद