फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The manufacturing unit will purchase raw medicinal materials worth seven crore rupees for drug production.

Pilibhit News: दवा उत्पादन के लिए निर्माणशाला सात करोड़ रुपये से खरीदेगी कच्ची औषधि

Fri, 26 Jun 2026 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The manufacturing unit will purchase raw medicinal materials worth seven crore rupees for drug production.
औष​धि निर्माणशाला। संवाद
पीलीभीत। प्रदेश के 19 जिलों में 450 चिकित्सालयों पर आयुर्वेदिक दवाओं की पूर्ति करने वाली औषधि निर्माणशाला ने इस वर्ष कच्चे माल की खरीद के लिए शासन में सात करोड़ की धनराशि का प्रस्ताव भेजा है। धनराशि दो चरणों में मंजूर होगी, जबकि बीते वित्तीय वर्ष में औषधि निर्माणशाला की ओर से चार करोड़ की कच्चे माल के औषधि से दवाएं तैयार की गई थीं।
विज्ञापन

जिम्मेदारों की मानें तो जुलाई के माह में यह बजट जारी हो सकता है। स्थानीय राजकीय औषधि निर्माणशाला प्रदेश के बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ, आगरा, हापुड़, गाजियाबाद सहित 19 जिलों के 405 आयुर्वेदिक राजकीय चिकित्सालयों में आयुर्वेदिक दवाओं की पूर्ति करती है। इसमें त्रिफला चूर्ण, शीशीयुक्त, अशोका रिष्ठ, कुटजा रिष्ठ, अर्जुना रिष्ठ, संजीवनी वटी, अभ्यारिष्ठ, त्रिभुवन कीर्ति रस, दशमूल क्वाथ, रसानादि क्वाथ, हिंग अष्टक सहित अन्य दवाएं तैयार की जाती है। इस वर्ष औषधि निर्माणशाला की ओर दवाओं की खेप तैयार करने के लिए कच्ची औषधि खरीदने के सहित अन्य दवा तैयार करने के खर्चों के लिए सात करोड़ की धनराशि शासन से मांगी है, जिसका औषधि निर्माणशाला की ओर से प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

जो इस माह के अंत या जुलाई माह में आ सकता है। फार्मेसी के अधीक्षक डॉ. प्रकाश का कहना है कि अब तक पिछले वर्ष के बजट से दवाओं को तैयार करने को लेकर काम चलाया जा रहा था, लेकिन इस माह के अंत या अगले माह में बजट आने की संभावना है। बजट दो चरणों में आएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed