{"_id":"58723c014f1c1b1929ba7fc8","slug":"the-malfunction-closed-sugar-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराबी को लेकर बंद हो गई चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराबी को लेकर बंद हो गई चीनी मिल
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराबी को लेकर दि किसान सहकारी चीनी मिल रविवार को अपराह्न बंद हो गई। चीनी मिल बंद होते ही गन्ना की तौल धीमी कर दी गई। इससे आसाम हाईवे तक गन्ने से भरे वाहनों की लाइनें लग गईं। चीनी मिल के अक्सर खराबी पर बंद होने से गन्ना किसानों में रोष है। रविवार अपराह्न चीनी मिल वायलर में खराबी आने से मिल बंद होने की जानकारी किसानों दी गई। चीनी मिल के बंद होने से गन्ने की तौल धीमी कर दी गई। इससे चीनी मिल यार्ड के अलावा आसाम हाईवे पर गन्ने से भरे वाहनों की लाइनें लग गईं। भाकियू नेता मंजीत सिंह का आरोप है कि चीनी मिल मेें मरम्मत के नाम पर खेल किया गया है। इसकी जांच कराने की मांग उच्च अफसरों को भेजे पत्र में की गई थी। गहनता से जांच हो और गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि चीनी मिल अक्सर खराबी से बंद हो रही है। इससे गन्ना किसानों में भारी रोष है।
विज्ञापन