फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The major route of the highway will be built on the lines of the district

जिले के प्रमुख मार्ग हाईवे की तर्ज पर बनाए जाएंगे

Wed, 04 Feb 2015 12:05 AM IST
पूरनपुर/पीलीभ्ाीत
पूरनपुर/पीलीभ्ाीत Updated Wed, 04 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
The major route of the highway will be built on the lines of the district
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा जिले के प्रमुख
विज्ञापन
मार्ग हाईवे बनाए जाएंगे। विकास की कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है।

तीन दिवसीय पीलीभीत के दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को उन्होंने क्षेत्र के गांव गजरौला खास, बिलहरी, नजीरगंज, निजामपुर, पजाबा, मनहरिया, महुआगुंदे, फत्तेपुर में जनसभाएं की। सभाओं ने उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना के खाते खुलवाने की जानकारी की। जिन लोगों ने अब तक खाते नहीं खुलवाएं। उनको खाते एक माह के अंदर खुलवाने को कहा, ताकि योजना का लाभ लोगों को दिलाया जा सके।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारों और महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाकर आत्म निर्भर बनाया जाएगा। खमरिया-खटीमा, बीसलपुर-बरेली, अमरिया मेें हाइवे बनवाने को स्वीकृत करा दी गई है। पूरनपुर में रोडवेज का बस स्टैंड बनवाया जा रहा है। बारात घर बनवाए जा रहे है। गांवों में शमशान घाट को टीन शेड डलवाएं गए, गांव में सोलर लाइटें लगवाई जाएंगी।

सभाओं में नगर पालिका के चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, बाबूराम पासवान, एमआर मलिक, रंजीत कुमार, राजू आचार्य, यदुनंदन जपानी, अनुराग अग्निहोत्री, कुंवर धर्मेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, दशरथ सिंह, विपिन मिश्रा,  गुरपाल सिंह, जगदीश वर्मा, नरेंद्र गंगवार, मोरमुकुट गुप्ता, रोहित यादव, कपिल कुमार, लज्जाराम, तुलसीराम आदि थे। जनसभाओं का संचालन दामोदर यादव ने किया।

गौरव पांडेय के आवास पर भी गईं और महुआगुंदे में गन्ना समिति के संचालक ओमप्रकाश मिश्र के घर पहुंचकर उनके अनुज की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

अब सेब की खुशबू से महकेगी तराई
पीलीभीत। जिले के किसान अब सेब की खेती भी कर सकेंगे। इसके लिए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रयासों से गुजरात में तैयार किए गए विशेष प्रजाति के सेब की पौध मंगाई गई है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री ने पूरनपुर क्षेत्र में इन पौधों को रोपित किया।

सेब की खेती अभी तक पहाड़ी क्षेत्रों में होती थी। ठंड में पैदा होने वाले इस फल को अब तराई में भी उगाया जा सकेगा। इसके लिए गुजरात के वैज्ञानिकों के माध्यम से विशेष प्रजाति तैयार कराई गई है। इस प्रजाति का पौधा 50 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी परवरिश हो सकता है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि फिलहाल जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जिले में 100 पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने इसकी विशेषता बताते हुए कहा पौधा लगभग ढाई साल में फल देना शुरू कर देगा। उन्होंने बताया कि यदि योजना सफल रही तो जिले में सेब के बाग लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे किसानों कम खेती में ही अच्छी आमदनी हो सकेगी और उनका जीवन स्तर ऊंचा उठ सकेगा। मंगलवार को उन्होंने पूरनपुर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ग्राम सिमरिया में गुरमंगद सिंह के फार्म पर इसका पौधरोपण किया। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि एमआर मलिक ने बताया 10 किसानों को फिलहाल 10-10 पौधे दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed