{"_id":"64cd40771d76cf4d2e07e8e4","slug":"the-lover-had-thrown-the-dead-body-of-the-girl-on-the-railway-track-after-killing-her-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-2161-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रेमी ने हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका था युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रेमी ने हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका था युवती का शव
Fri, 04 Aug 2023 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागगुलशेर खां निवासी रागिनी ने थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी पुत्री आराधना की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। उसका शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती का शव जहानाबाद क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास मिला था।
बागगुलशेर खां की रहने वाली रागिनी ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नौगवां पकड़िया के राजा से की थी। शहर के मोहल्ला काला मंदिर के पास रहने वाला युवक उसकी पुत्री का पीछा करता था। उसकी बातों में आकर बेटी ने पति से तलाक ले लिया। इसके बाद प्रेमी के साथ चली गई। प्रेमी का पिता उसकी पुत्री से चिढ़ने लगा। छह जुलाई को उसकी पुत्री का शव जहानाबाद के पास स्थित एफसीआई के गोदाम के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। आरोप है कि प्रेमी ने ही उसकी पुत्री की हत्या कर उसका शव रेलवे ट्रैक पर फेंका था।