{"_id":"57e9622e4f1c1bf70a5750b4","slug":"the-loss-of-1-5-million-in-home-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में आग से डेढ़ लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में आग से डेढ़ लाख का नुकसान
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
अलगथान गांव में रविवार रात लगी आग से एक घर में खड़ी बाइक सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। गांववालों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। सुबह इसकी सूचना तहसील प्रशासन और पुलिस को दी गई।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव अलगथान निवासी बबलू रविवार रात परिवार के साथ सो रहे थे। करीब 12 बजे घर में आग लगने पर उनकी आंख खुली तो उन्होंने परिवार के लोगों को बाहर निकाला और फिर पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन इस बीच आग से घर में खड़ी बाइक, साइकिल, बिस्तर, कपड़े, अनाज सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।