{"_id":"694055b5614f17b37b03dd2d","slug":"the-locks-of-the-new-30-bed-emergency-ward-were-opened-patients-started-getting-facilities-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-149890-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 30 बेड के नए इमरजेंसी वार्ड के ताले खुले, मरीजों को मिलने लगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 30 बेड के नए इमरजेंसी वार्ड के ताले खुले, मरीजों को मिलने लगी सुविधा
Tue, 16 Dec 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। निर्माण के बाद से स्टाफ के अभाव में बंद जिला अस्पताल के नए इमरजेंसी वार्ड का सोमवार से संचालन शुरू हो गया। कुछ मरीजों का उपचार भी किया गया। अब तक जिला अस्पताल में सिर्फ छह बेड का इमरजेंसी वार्ड था।
मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मगर इमरजेंसी वार्ड में सिर्फ छह बेड होने के चलते मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही थीं।
इस समस्या के समाधान के लिए जिला अस्पताल में 2024 की शुरुआत में 30 बेड के नए इमरजेंसी वार्ड का निर्माण शुरू किया गया। दिसंबर 2024 तक काम पूरा हो गया। स्टाफ के अभाव में एक वर्ष से इमरजेंसी वार्ड में ताला लटका था। मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
समस्या को लेकर अमर उजाला ने 10 दिसंबर के अंक में स्टाफ के अभाव में ताले में बंद इमरजेंसी वार्ड शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान शासन स्तर से लिया गया। प्राचार्य को इमरजेंसी शुरू करने के निर्देश दिए गए। सोमवार को प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा की ओर से मरीजों के लिए 30 बेड को नया इमरजेंसी खोल दिया गया। कुछ मरीजों को इलाज भी किया गया।