{"_id":"64bc1fd8db99719cdb0bb626","slug":"the-lock-on-the-toilet-traders-have-to-run-home-when-needed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-1499-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शौचालय पर ताला... जरूरत पर व्यापारियों को भागना पड़ता है घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शौचालय पर ताला... जरूरत पर व्यापारियों को भागना पड़ता है घर
Sat, 22 Jul 2023 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
बरेली गेट के पास सिथत सार्वजनिक शौचालय में पडा ताला । संवाद
पीलीभीत। शहर में बरेली गेट पर गुरुद्वारे के पास पालिका प्रशासन ने शौचालय का निर्माण तो करा दिया है, लेकिन कई माह से इसमें ताला लगा है। जरूरत पर व्यापारियों को घर भागना पड़ता है। इसके अलावा वहां गंदगी और बदबू से लोगों को निकलना भी दूभर है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत पालिका प्रशासन ने स्थित बरेली गेट पर गुरुद्वारे के पास व्यापारियों की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण करा दिया, लेकिन यह शौचालय पिछले काफी लंबे समय से बंद पड़ा है। बताया जा रहा है कि कार्यरत कर्मचारी शौचालय की सफाई कर उसमें ताला डालकर चला जाता है। जबकि शौचालय के बाहर पालिका प्रशासन ने समय सारणी को भी अंकित कराया है, लेकिन तय समयावधि में नही खुलता है और न ही बंद होता है। ऐसे में वहां के व्यापारियों और वहां पहुंचने वाले ग्राहकों को काफी समस्या होती है। सबसे ज्यादा समस्या तो महिलाओं और बच्चों को होती है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है।
-- -- -- -- -- --
शौचालय में ताला लगा रहने से खुले में जाना होता है। इससे वहां गंदगी भी फैलती है। अगर शौचालय को समय के हिसाब से खोला जाए, तो सुविधा मिल सकेगी। - सचिन अग्रवाल, व्यापारी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
पिछले कई माह से शौचालय बंद पड़े है। कई बार उनकी दुकान पर पहुंचने वाले ग्राहकों को काफी दिक्कतें होती है। खुले में लघुशंका करने से वहां बदबू से लोगों का जीना दुष्भार है। - मनोज अग्रवाल, व्यापारी।