फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The list of departments went sent to suspended employees

सस्पेंड कर्मचारियों की सूची विभागों को भेजी गई

Thu, 02 Mar 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 02 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में ड्यूटी न करने पर डीएम मासूम अली सरवर ने 91 मतदान कर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। डीएम का आदेश होने के बाद अब कार्मिक विभाग ने सस्पेंड मतदान कर्मियों की सूची संबंधित विभागों को भेज दी है। इसमें सर्वाधिक 59 अध्यापक बेसिक शिक्षा विभाग के हैं। जिले की चारों विधानसभाओं के लिए 15 फरवरी को हुए मतदान में कई मतदान कर्मी बिना किसी स्वीकृति के अनुपस्थित हो गए थे। अनुपस्थित मतदान कर्मियों की जांच के बाद 91 कर्मचारी ऐसे पाए गए थे जो बिना किसी सूचना के गायब थे। कार्मिक प्रभारी सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने इसकी सूची तैयार कर कार्रवाई की संस्तुति कर डीएम रिपोर्ट भेजी थी। इस पर डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी मासूम अली सरवर ने सभी 91 मतदान कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। डीएम कार्यालय से फाइल कार्मिक विभाग पहुंचने पर सीडीओ ने सभी संबंधित विभागों को सूची भेज दी है। इसमें सर्वाधिक 59 शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग के हैं। इसके अलावा 11 शिक्षक इंटर कॉलेजों के, पांच पालिका कर्मचारी, चार पंचायत सफाई कर्मचारी, छह कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग, पांच डीडीओ कार्यालय, दो बंदोबस्त विभाग और एक एक कर्मचारी क्रमश: मंडी समिति, शारदा सागर खंड और आरईएस का है। सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में अनुपस्थित रहने वाले सभी कर्मचारियों की सूची संबंधित विभागों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed