फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The leopard's carcass was found in a sugarcane field in the Sehramau North area.

Pilibhit News: सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में गन्ने के खेत में मिला तेंदुआ का शव

Sun, 01 Feb 2026 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The leopard's carcass was found in a sugarcane field in the Sehramau North area.
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चहल कदमी कर रहे तेंदुआ का शव शनिवार को गांव श्रीनगर गौंटिया के समीप गन्ने के खेत में मिला। सूचना पर पहुंची खुटार रेंज की टीम उसे ले गई। टीम के गन्ने के खेत की घेराबंदी पर कई लोग एकत्र हुए। वनकर्मियों ने भीड़ हटा दिया। तेंदुआ के शव के पोस्टमार्टम के बाद उसकी मौत का राज खुल सकेगा।
विज्ञापन


तेंदुआ पिछले कई दिनों से सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव में चहल कदमी कर रहा था। बृहस्पतिवार को तेंदुआ ने गांव नवदिया दुर्जनपुर के किसान निदा सिंह पर उस समय हमला कर घायल कर दिया था, जब वह फसल देखकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसके कुछ देर बाद समीप के गन्ने के खेत के किनारे बैठे तेंदुआ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बृहस्पतिवार को ही तेंदुआ गांव पटिहन के समीप गांव श्रीनगर में चौकीदार के खंडहर पड़े घर में घुस गया था। शुक्रवार को गांव श्रीनगर गौंटिया के शौच को खेतों में जा रहे बच्चों ने तेंदुआ को देखकर शोर-शराबा किया था। तब तेंदुआ गांव के बाबूराम के गन्ने के खेत में घुस गया था।
विज्ञापन

सूचना पर शाम को खुटार रेंज की टीम भी गांव के समीप पहुंची थी। शनिवार को तेंदुआ का शव गन्ने के खेत में होने की सूचना पर सामाजिक वानिकी खुटार के रेंजर मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंची टीम शव खुटार रेंज ले गई। रेंजर ने बताया कि तेंदुआ का शव गन्ने के खेत में मिला है। प्रथम दृष्टया उसकी मौत बीमारी से होना लग रही है। शव मिलने की जानकारी अफसरों को दी गई है। तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम रेंज कार्यालय में ही कराने को शाहजहांपुर के डीएफओ ने दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर से बात की है। अफसरों के निर्देश पर बताए गए स्थान पर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed