फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The leopard was older, the injury was not confirmed in the postmortem

Pilibhit News: अधिक उम्र का था तेंदुआ, पोस्टमाॅर्टम में चोट की नहीं हुई पुष्टि

Fri, 31 Jan 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 31 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The leopard was older, the injury was not confirmed in the postmortem
पीलीभीत। गांव दुर्जनपुर में मृत मिले तेंदुए के शरीर पर कोई चोट नहीं मिली। शरीर पर अन्य कोई जख्म भी नहीं था। पोस्टमाॅर्टम में इस बात का खुलासा हुआ है। अब अफसर बीमारी की स्थिति को जानने के लिए अन्य जांचें होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

तेंदुए की उम्र भी अधिक बताई जा रही है। उसके पेट में कुछ नहीं मिला। ऐसे में संभव है कि उसने कई दिनों से कुछ नहीं खाया होगा। संभव है कि शिकार न मिलने की वजह से वह आबादी क्षेत्र में पहुंच गया होगा। शाहजहांपुर सामाजिक वानिकी प्रभाग के डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम में तेंदुए के बीमार होने की स्थिति को परखा जाएगा। इसके लिए अन्य कई जांचें कराई जाएंगी। इसकी रिपोर्ट बाद में मिलेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन पूर्व से तेंदुआ क्षेत्र में देखा जा रहा था। विभाग को सूचना दी गई, लेकिन निगरानी के नाम पर औपचारिकताएं निभाई जाती रही। डीएफओ नवीन खंडेलवाल का कहना है कि क्षेत्र में चहलकदमी कर रहे तेंदुए का ही शव होने का अनुमान है। स्थिति को स्पष्ट करने के लिए टीम को क्षेत्र में निगरानी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सीमा विवाद में धड़ाम हुआ जागरूकता अभियान
सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र का कुछ इलाका पीटीआर और खुटार रेंज के अंतर्गत आता है। ऐसे में सीमा को लेकर विभाग के जिम्मेदार भी उदासीन बने रहते हैं। पीटीआर की ओर से जनपद में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वन्यजीवों के संरक्षण और संघर्ष की घटनाएं रोकने के लिए बाघ एक्सप्रेस कार्यक्रम भी संचालित हो रहा है। सीमा विवाद के चलते सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में विभाग का जागरूकता अभियान जोर नहीं पकड़ पा रहा है। इससे वन्यजीवों के प्रति ग्रामीणों का रवैया नहीं बदल पा रहा है। खुटार रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि वन्यजीवों की मौजूदगी की जानकारी पर टीम से निगरानी कराई जाती है।

----
टीम को नहीं मिले पगचिह्न
पूरनपुर। गांव लालपुर, उदयपुर के समीप पिछले तीन दिनों से तेंदुआ देखा जा रहा है। शुक्रवार सुबह भी गांव के समीप एक सरसों के खेत में घूमते हुए लोगों ने तेंदुआ को देखकर शोर मचाया। सूचना पर पूरनपुर वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम मौके पर पहुंचे। डिप्टी रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि मौके पर पगचिह्न नहीं मिले। निगरानी के लिए टीम लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed