फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The leaders of the opposition tehsil Amria

प्रधानों ने किया अमरिया को तहसील बनाने का विरोध

Mon, 29 Aug 2016 11:08 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
The leaders of the opposition tehsil Amria
आंदोलन - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
 अमरिया को नई तहसील बनाने के प्रस्ताव का एक बार फिर विरोध शुरू हो गया है। क्षेत्र के प्रधानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

पिछले दिनों राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद की पहल पर प्रशासन ने अमरिया और कलीनगर को नई तहसील बनाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इसे शासन ने मंजूरी दे दी लेकिन अभी तक इसका शासनादेश जारी नहीं हुआ है। शासन से स्वीकृति मिलने से पहले से ही प्रस्तावित अमरिया तहसील का विरोध शुरू हो गया था। अधिवक्ताओं ने इसके विरोध में कई बार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे थे। कुछ दिन शांत रहने के बाद अब यह मुद्दा फिर गरमा गया है। इस बार क्षेत्र के प्रधानों ने विरोध जताया है। सोमवार को बड़ी संख्या मेें प्रधान कलेक्ट्रेट पहुंचे और अमरिया को तहसील बनाने के प्रयासों पर विरोध जताया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम अजयकांत सैनी को सौंपा। इसमें कहा गया है कि सदर तहसील में कुल 105 लेखपाल, 474 राजस्व गांव एवं पांच कानूनगो हैं। यह स्वयं में छोटी तहसील हैं। एसडीएम कोर्ट में मात्र 300 मुकदमे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि राजनैतिक लाभ लेने के लिए इसका विभाजन कराया जा रहा है जबकि अमरिया से जिला मुख्यालय की दूरी मात्र 20 किमी है। ज्ञापन सौंपने वालों में रघुनंदन प्रसाद, गेंदनलाल, परमानंद, हनीफ, ख्यालीराम, निसार अहमद, धर्मवती, जावित्री, संतोष कुमार, अमरदीप, ओमवती सहित कई प्रधान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed