{"_id":"666a1522e39f4480ae09eab4","slug":"the-last-rites-of-two-brothers-were-performed-in-a-sad-atmosphere-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117828-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गमगीन माहौल में हुआ दो भाइयों का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गमगीन माहौल में हुआ दो भाइयों का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
बरखेड़ा। मजदूरी कार्य के लिए पंजाब जा रहे श्रमिकों से भरी इको कार मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर खराब खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि छह सात अन्य घायल हो गए थे। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव घर पहुंचने के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
बरखेड़ा क्षेत्र गांव लखा खास निवासी सुनील कुमार (22) अनिल कुमार (18) पुत्र दयाराम सगे भाई थे। दो दिन पूर्व पंजाब में मजदूरी कार्य करने के लिए करीब नौ लोग किराये की इको कार में सवार होकर रवाना गए थे। सोमवार सुबह मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर धनोटा गांव के निकट पहुंचते ही कार मार्ग पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से जाकर घुस गई।
हादसे में चालक जुबैर के अलावा सुनील और अनिल की मौके पर मौत हो गई। जबकि सुनगढ़ी क्षेत्र के सूरज पाल, प्रदीप कुमार, प्रेमपाल व दियोरिया क्षेत्र के श्यामू मिश्रा, हरिओम घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को दोनों भाइयों के शव घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक पांच भाई थे।