फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The junior engineer along with his team measured the college

Pilibhit News: महाविद्यालय में अवर अभियंता ने टीम के साथ की नापजोख

Wed, 16 Apr 2025 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
The junior engineer along with his team measured the college
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चार कक्षाएं और एक बरामदे का निर्माण कराया जाएगा। गन्ना विभाग के इंजीनियरों की टीम ने महाविद्यालय पहुंचकर भवन निर्माण के लिए नाप-जोख की। बीएससी एजी की कक्षाएं शुरू होने पर सहायता के रूप में महाविद्यालय को शीघ्र ही धनराशि मिलने की उम्मीद प्राचार्य जता रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को गन्ना विभाग की इंजीनियरिंग टीम ने महाविद्यालय में पहुंचकर महाविद्यालय में चार कमरों और बरामदा की नाप-जोख की। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव ने बताया कि महाविद्यालय में बीएससी कृषि की कक्षाएं शुरू हुईं हैं। नया सेशन भी शुरू होने वाला है। इसको लेकर महाविद्यालय में चार कमरों, बरामदा निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

विभागीय अवर अभियंता के नेतृत्व में टीम को कमरों, बरामदा निर्माण के लिए नापजोख को भेजा गया था। शीघ्र ही धनराशि आवंटित होने पर कमरों और बरामदा का निर्माण शुरू कराया जाएगा। मालूम हो कि बृहस्पतिवार को लखनऊ में विधायक बाबूराम पासवान और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री से मिलकर महाविद्यालय को अनुदान की सूची में शामिल कराने के लिए पत्रावली पर स्वीकृत दिलाने, महाविद्यालय में बीएससी की कक्षाएं शुरू होने की जानकारी देकर धनराशि दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में प्रमुख सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग वीना कुमारी ने महाविद्यालय परिसर में कमरों, बरामदा निर्माण को रिपोर्ट तलब कर आवश्यक निर्देश दिए। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री से धनराशि की मांग करने पर शीघ्र ही महाविद्यालय को धनराशि मिलने की उम्मीद है। इसको लेकर अफसरों से मोबाइल पर वार्ता भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed