Pilibhit News: जिले में रंगोत्सव का उल्लास, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
शहर के गांधी स्टेडियम में सुबह छह बजे से ही होली का उल्लास नजर आया। नियमित टहलने वाले लोगों के समूह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में होली खेलें रघुबीरा, होली आई रे, आज बिरज में होरी रे रसिया आदि गीतों पर लोग झूमते दिखे। रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं गईं। शहर के चावला चौराहा, मोतीराम चौराहा, गैस चौराहे के पास, चौक बाजार, थाना सुनगढ़ी के पास, जाटों वाला चौराहा, अशोक कॉलोनी आदि स्थानों पर बच्चे सुबह से ही होली खेलते नजर आए। आने-जाने वालों पर पिचकारी से रंग डालते दिखे।
राधा रमण मंदिर में श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल और फूलों से खेली होली
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला साहूकारा स्थित राधा रमण मंदिर में बुधवार की रात श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से होली महोत्सव मनाया गया। मंडल के वरिष्ठ प्रमोद पंत ने यशोदा तेरे लाल ने तो कियो है कमाल, मोसे होली खेलन पहुंचो मेरी ससुराल गीत सुनाया। साथ ही श्रीधाम बरसाने की अटारी का भाव रखते हुए लड्डू मार और फूलों की होली खेली। टेशू के फूलों से तैयार किया गया रंग सभी भक्तों को लगाया गया। मंडल के अध्यक्ष विश्वनाथ चंद्र ने सभी भक्तों का आभार जताया। संवाद
भाजपाइयों ने खेली होली, एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं
पीलीभीत। शहर में गैस चौराहे के निकट एक बरात घर के बाहर भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों की ओर से रंगोत्सव का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल से होली खेली। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दिनेश पटेल, अलंकार शर्मा, संजीव मोहन अग्रवाल, साकेत सक्सेना, जगन्नाथ, प्यारेलाल आदि मौजूद रहे। संवाद

शहर के गैस चौराहा के पास एक बारात घर के बाहर होली खेलते भाजपाई।संवाद