{"_id":"6a611fd6e4f5109b8d0fd7fd","slug":"the-jal-nigam-is-now-engaged-in-filling-the-excavated-path-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-164843-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अब खोदे गए मार्ग को भरने में जुटा जल निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अब खोदे गए मार्ग को भरने में जुटा जल निगम
विज्ञापन
मार्ग का गड्ढा भरते कर्मचारी। संवाद
सावन में कांवड़ यात्रियों की परेशानी के मद्देनजर सभासद ने डीएम से की थी शिकायत
पीलीभीत। कांवड़ यात्रा से पहले शहर के प्रमुख मार्गों पर जल निगम की ओर से की गई सड़क खोदाई का मामला उठने के बाद जल निगम बुधवार को हरकत में आ गया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की फटकार के बाद बुधवार से कांवड़ मार्गों पर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया।
वार्ड-25 के सभासद साकेत सक्सेना ने डीएम को शिकायत पत्र देकर दूधिया मंदिर मार्ग, काला मंदिर-लेखराज चौराहा, लेखराज चौराहा-होली चौराहा और चावला चौराहा तक खोदी गई सड़कों को लेकर विरोध जताने के बाद डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को लिखित शिकायत दी। इसमें बताया कि सावन में इन्हीं मार्गों से बड़ी संख्या में कांवड़िये गुजरते हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई और कांवड़ यात्रा से पहले सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। इसके बाद बुधवार से संबंधित मार्गों पर गड्ढे भरने और सड़क दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो गया है। संवाद