फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The issue of building construction was raised in the meeting of Red Cross Society

Pilibhit News: रेडक्रास सोसायटी की बैठक में उठा भवन निर्माण का मुद्दा

Fri, 02 Aug 2024 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
The issue of building construction was raised in the meeting of Red Cross Society
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में रेडक्रास सोसायटी की बैठक गांधी सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने भवन निर्माण के लिए समिति की नियमावली तलब की। उन्होंने कहा कि नियमावली के अनुसार यदि रेडक्रास सोसायटी के भवन निर्माण की व्यवस्था होगी तो अवश्य ही निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में सोसायटी के कार्य समिति सदस्य डॉ.अमिताभ अग्निहोत्री ने रेडक्राॅस भवन बनाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समिति का अपना भवन न होने के कारण समिति की सामग्री रखने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से जानकारी ली कि सोसायटी की कितनी धनराशि है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि समिति के कोष में लगभग एक करोड़ रुपये हैं। इससे पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आलोक कुमार ने बैठक में विचारणीय बिंदुओं की जानकारी दी। पहले बिंदु में रेडक्राॅस सोसायटी मुख्यालय से आने वाली राहत सामग्री के परिवहन व्यय सात हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राज्य प्रतिनिधि के रिक्त पद पर सदस्य नामित किए जाने पर परवेज हनीफ ने डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री का नाम प्रस्तावित किया। जिसका जिलाधिकारी सहित सभी ने अनुमोदन कर दिया। बैठक में सोसायटी के पूर्व मानद सचिव स्व.कलीम अतहर के भुगतान का मामला भी उठा। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि उन बिलों का सत्यापन कर पत्रावली भिजवाई जाए। राज्य समिति की बैठक में पीलीभीत रेडक्रास सोसायटी को सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed