{"_id":"6824e72e3d4cbafc2e0fc724","slug":"the-investigation-team-returned-empty-handed-from-nehru-energy-park-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-135913-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नेहरू ऊर्जा उद्यान से बैरंग लौटी जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नेहरू ऊर्जा उद्यान से बैरंग लौटी जांच टीम
Thu, 15 May 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 15 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। नगरपालिका के विकास कार्यों में गड़बड़ी के आरोपों की जांच कर रही टीम को बुधवार को शहर के नेहरू ऊर्जा उद्यान से बैरंग लौटना पड़ा। कार्य का स्टीमेट न मिलने से टीम निर्माण में पुरानी ईंटों का प्रयोग और अन्य बिंदुओं पर जांच नहीं कर सकी।
मार्च में गन्ना राज्यमंत्री के नगर पालिका प्रतिनिधि राकेश सिंह ने डीएम को शपथ पत्र पर शिकायत देकर नगर पालिका पीलीभीत के विकास कार्यों और प्रस्तावों पर सवाल उठाया था। डीएम संजय कुमार सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, जल निगम के अभियंता, बिजली विभाग के अभियंता और लोनिवि के अभियंता को शामिल कर चार सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर लोक निर्माण विभाग के अभियंता संजीव जैन व जल निगम के अभियंता के साथ नेहरू ऊर्जा उद्यान पार्क पहुंचे। शिकायतकर्ता राज्यमंत्री के नामित प्रतिनिधि राकेश सिंह को भी बुलाया गया। मगर स्टीमेट न होने से टीम कोई जांच नहीं कर सकी और वापस लौट गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका के जेई इंद्रजीत सिंह को पत्र जारी की बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे अभिलेख लेकर कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। संवाद