फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The inspection of 77 schools, 23 teachers were found absent

77 स्कूलों का हुआ निरीक्षण, 23 शिक्षक मिले गैरहाजिर

Fri, 03 Mar 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 03 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
बीएसए के निर्देश पर जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को मरौरी ब्लाक के 77 परिषदीय स्कूलों में छापामारी की। इसमें 23 शिक्षक गैरहाजिर मिले, जबकि एक स्कूल बंद मिला। बीएसए ने गैरहाजिर शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है। बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी के निर्देश पर जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह एक साथ मरौरी ब्लाक के परिषदीय स्कूलों में छापामारी की। जानकारी मिलते ही शिक्षकों में हड़कंप मच गया। छापामारी के दौरान कई शिक्षक गैरहाजिर मिले। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी मदनलाल वर्मा को प्राथमिक विद्यालय हिम्मतनगर बंद मिला। निरीक्षण के बाद सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी। बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी मदनलाल वर्मा को नौ शिक्षक गैरहाजिर मिले, जबकि बीईओ डीएल राना को चार, पीएस राना को पांच, लक्ष्मीनरायन को तीन व उमेश गौतम को दो शिक्षक गैरहीाजिर मिले। इन सभी गैरहाजिर शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण में बंद मिले प्राथमिक विद्यालय हिम्मतनगर के शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। अभी खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार व शिवेंद्र वर्मा की निरीक्षण रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed