{"_id":"57af5dab4f1c1bc330ee45b8","slug":"the-insistence-of-the-self-immolation-left-detaining","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत में लेते ही आत्मदाह की जिद छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरासत में लेते ही आत्मदाह की जिद छोड़ी
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
आत्मदाह
- फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक आश्रित कोटे से नौकरी न मिलने से नाराज युवक ने 15 अगस्त को सीएमओ कार्यालय में आत्मदाह करने की धमकी दी थी। सीएमओ कार्यालय से पत्र मिलने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवक ने आत्मदाह से मना करते हुए पुलिस को लिखकर भी दे दिया है। पुलिस युवक के परिवारवालों के आने का इंतजार कर रही है।
कसबे के मोहल्ला कुंदनपुर गौटिया निवासी 26 वर्षीय नितिन ने पिछले दिनों सीएमओ कार्यालय में धमकी भरा पत्र दिया था। पत्र में कहा गया कि उसकी मां रामेश्वरी देवी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थीं, जिनकी एक अगस्त 2011 को ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। काफी इंतजार के बाद भी मृतक आश्रित कोटे से नौकरी नहीं मिली तो उसने सीएमओ कार्यालय में इस संबंध में धमकी भरा पत्र भेज दिया, जिसमें नितिन ने 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद सीएमओ कार्यालय में आत्मदाह की धमकी दी थी। इसकी सूचना सीएमओ कार्यालय से बरखेड़ा पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने पहले तो नितिन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके न मानने पर पुलिस ने नितिन को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। एसओ ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि युवक ने आत्मदाह करने से मना कर दिया है। इस संबंध में युवक ने पुलिस को लिखकर भी दिया है। अब कोई परिवारवाला या रिश्तेदार आता है, तो युवक को उसके सुपुर्द कर दिया जाएगा।